दिल्ली में 5वीं मंजिल से लड़की को फेंकने वाला तौफीक यूपी से गिरफ्तार, बुर्का पहनकर नेहा की कर दी थी हत्या !

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में तौफीक नाम के एक युवक ने नेहा नाम की लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। यह घटना पांचवीं मंजिल पर हुई। नेहा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। नेहा के पिता ने आरोप लगाया है कि तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा था और उसने उनके साथ भी हाथापाई की। परिवार का कहना है कि नेहा पहले तौफीक को राखी बांधती थी, लेकिन बाद में उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद तौफीक उसे परेशान कर रहा था और धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद का रहने वाला आरोपी तौफीक फिलहाल फरार है।

नेहा को शादी के लिए परेशान कर रहा था

पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है। नेहा के पिता ने बताया कि तौफीक बुर्का पहनकर आया था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें धक्का दे दिया और फिर नेहा को भी धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। इस घटना के बाद से इलाके में मातम छाया हुआ है। नेहा की बहन ने बताया कि तौफीक पिछले एक महीने से नेहा को शादी के लिए परेशान कर रहा था।

तीनों बहनें तौफीक को राखी बांधती थीं

नेहा की बहन ने CCTV कैमरे की फुटेज देखने के बाद बताया कि तौफीक उनके घर आया था। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों बहनें उसे राखी बांधती थीं। नेहा ने कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि तौफीक उसे परेशान कर रहा है। नेहा की बहन ने कहा, "एक महीने से तौफीक मेरी बहन को परेशान कर रहा था और शादी करने का दबाव बना रहा था। मेरी बहन ने मना कर दिया। वो ऐसा करेगा हमने सोचा भी नहीं था।"


SHARE

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Thanks